clix - Unit 2: The Moon
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
New profile photo
×
Unit 2: The Moon

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

2.1 परिचय: चन्द्रमा की कलाएं

शब्दकोष



पिछले पाठ में हमने सीखा कि चन्द्रमा घूर्णन और परिक्रमण बराबर समय में पूरा करता है| हम हमेशा चन्द्रमा का एक ही चेहरा देखते हैं क्योंकि चन्द्रमा की घूर्णन अवधि और परिक्रमण अवधि बराबर हैं|

आपने देखा होगा कि हर दिन चन्द्रमा का आकार एक जैसा नहीं होता| वह कैसे बदलता है? चन्द्रमा की अलग-अलग आकृतियां बनाइए|
Draw उन्हें उसी क्रम में बनाने की कोशिश कीजिए जिस क्रम में चन्द्रमा अपना आकार बदलता है|

चित्र बनाने के लिए अपनी नोटबुक को उपयोग में लें। जिस पृष्ठ पर आप चित्र बना रहे हैं, उस पर कृपया निम्नलिखित को लिखें – खगोल विज्ञान मॉड्यूल : इकाई 2 : पाठ 2: परिचय और लॉगिन आईडी।
 

आपने गौर किया होगा कि किसी एक दिन चन्द्रमा बिल्कुल नहीं दिखता| इसे अमावस्या कहते हैं| इसके अगले दिन हंसिया यानी दरांती जैसा चन्द्रमा (बालचंद्र) दिखता है| यह हर दिन बड़ा होते जाता है और आठवें दिन अर्द्धचन्द्र यानी आधा चन्द्रमा दिखता है| वह बढ़ते रहता है और 7 दिन बाद आप पूरा चन्द्रमा या पूर्णिमा देखते हैं| अमावस्या से पूर्णिमा तक चन्द्रमा के आकार में आए बदलाव को शुक्ल पक्ष कहते हैं|

फिर यह क्रम उलट जाता है और चन्द्रमा घटते जाता है| हम 7 दिनों तक कुबड़ा चन्द्रमा या अर्द्धाधिक चन्द्र (पूरे से कम मगर आधे से ज्यादा) देखते हैं, और आठवें दिन हम अर्द्धचन्द्र देखते हैं| उसके बाद 7 दिनों तक हंसिया चन्द्रमा घटते रहता है, और आखिरी दिन आकाश में चन्द्रमा दिखाई नहीं देता है और अमावस्या हो जाती है| पूर्णिमा से अमावस्या तक चन्द्रमा के आकार में आए बदलाव को कृष्ण पक्ष कहते हैं|

चन्द्रमा की इन अलग-अलग आकृतियों को चन्द्रमा की कलाएं कहते हैं| जाहिर है कि चन्द्रमा वास्तव में तो अपना आकार नहीं बदलता है! फिर चन्द्रमा का आकार बदलता हुआ क्यों दिखता है?

आप जानते हैं कि चन्द्रमा का खुद का प्रकाश नहीं होता है| वह सूर्य की रोशनी को परावर्तित करने के कारण चमकता है| किसी भी समय पर चन्द्रमा का कितना भाग सूर्य द्वारा हमेशा प्रकाशित रहता है? पृथ्वी की ही तरह, चन्द्रमा का आधा भाग सूर्य की रोशनी से हमेशा प्रकाशित रहता है ( चित्र 1 )| हमें चन्द्रमा की कौनसी कला दिख रही है इसपर निर्भर करता है कि उसके इस प्रकाशित भाग का कितना हिस्सा हमें पृथ्वी से दिखाई दे रहा है| आइए इसे एक गतिविधि के जरिए समझते हैं|


Hindi_U2L2_Fig1

चित्र 1: किसी भी समय, चन्द्रमा का आधा हिस्सा सूर्य की रोशनी से हमेशा प्रकाशित रहता है|

उन त्योहारों की सूची बनाएँ जो चंद्रमा की किसी एक विशेष कला पर मनाए जाते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम एक त्योहार का नाम बताए। (शुरू में अपने उत्तर की सीमा केवल एक नाम तक रखें, ताकि प्रत्येक को मौका मिल सके। यदि एक सप्ताह के बाद सूची अपूर्ण रहती है तो जितने नाम आप जानते हैं बताएँ, परंतु उत्तर को दोहराएँ नहीं।)