clix - Unit 2: The Moon
     Help Videos
Introduction Adding Buddy Exploring Platform Exploring Units
A-  A  A+

×
×
New profile photo
×
Unit 2: The Moon

Select from the following:

* Use Ctrl + Click to select multiple options

Selections:

×

1.2 गतिविधि 1: पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा की गति (रोल प्ले)

शब्दकोष



जैसा कि आप जानते हैं, चन्द्रमा पृथ्वी का परिक्रमण करता है| यह पृथ्वी का परिक्रमण करते हुए अपनी धुरी पर घूर्णन भी करता है| इसके घूर्णन और परिक्रमण की दिशा पृथ्वी के घूर्णन की दिशा के समान है (उत्तरी ध्रुव के ऊपर से देखने पर घड़ी की विपरीत दिशा में)| आप इसे दाहिने हाथ के नियम से मालूम कर सकते हैं| रोचक बात यह है कि चन्द्रमा पृथ्वी का एक परिक्रमण करने में जितना समय लगाता है, उतना ही समय वह अपनी धुरी का एक चक्कर पूरा करने में लगाता है| आइए देखें यह कैसा प्रतीत होता है|

Role रोल प्ले : पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा की गति
विधि:

  1. जोड़े में खड़े हो जाएं; हर जोड़े में बच्चों के बीच कुछ फीट की दूरी हो|
  2. हर जोड़े में बाईं ओर वाला बच्चा पृथ्वी बनेगा और दाईं ओर वाला बच्चा चन्द्रमा बनेगा| चन्द्रमा और पृथ्वी बने बच्चे एक दूसरे की ओर मुंह करें|
  3. केवल घूर्णन: पहले, चन्द्रमा धीमे-धीमे एक घूर्णन करे| क्या नीतू (नाक पर खड़ा व्यक्ति) चन्द्रमा का हर हिस्सा देख सकती है (अगला और पिछला)?
  4. केवल परिक्रमण: अब चन्द्रमा बिना घूर्णन किए पृथ्वी का एक परिक्रमण करे| चन्द्रमा को अपना चेहरा हमेशा एक ही दिशा में रखना है| क्या पृथ्वी से चन्द्रमा का हर हिस्सा दिख रहा है (अगला और पिछला)?
  5. घूर्णन + परिक्रमण: चन्द्रमा एक घूर्णन और एक परिक्रमण साथ में पूरा करे| इस गति को चार हिस्सों में बांट दें| हर एक चौथाई हिस्से में चन्द्रमा ठीक 90° घूर्णन करे| क्या पृथ्वी से चन्द्रमा का हर हिस्सा दिख रहा है (अगला और पिछला)?
  6. कुछ और परिक्रमण करें| गौर करें कि चन्द्रमा का केवल एक ही चेहरा (एक हिस्सा) पृथ्वी से दिखता है|

Drawक्या आप एक चित्र बनाकर समझा सकते हैं कि हमें चन्द्रमा का एक ही चेहरा क्यों दिखता है?

चित्र बनाने के लिए अपनी नोटबुक को उपयोग में लें। जिस पृष्ठ पर आप चित्र बना रहे हैं, उस पर कृपया निम्नलिखित को लिखें – खगोल विज्ञान मॉड्यूल : इकाई 2 : पाठ 1: गतिविधि 1और लॉगिन आईडी।

मान लीजिए कि हम पृथ्वी से दिखने वाले चन्द्रमा के चेहरे के बीचों-बीच एक झंडा गाड़ देते हैं| जब चन्द्रमा एक चौथाई घूर्णन पूरा करता है, तब वह 90° घूम जाता है और झंडा हमें दिखने वाले चेहरे के बीचों-बीच ही रहता है (चित्र 3 देखें)| इस तरह चन्द्रमा अपने पथ पर आगे बढ़ता रहता है और झंडा हमेशा पृथ्वी की ओर ही रहता है|
 
Motion

चित्र 3: चन्द्रमा की गति

चन्द्रमा एक घूर्णन (और एक परिक्रमण) पूरा करने में 27.3 दिन लगाता है| इसका मतलब है कि चन्द्रमा का एक परिक्रमण पूरा होने तक पृथ्वी 27 बार घूर्णन कर लेती है|
 

चित्र 1 में चन्द्रमा का वह चेहरा दिखाया गया है जो हमें पृथ्वी से हमेशा दिखता है| चित्र 4 चन्द्रमा के दूसरे हिस्से की फोटो है (वह चेहरा जो हमें पृथ्वी से कभी नहीं दिखाई देता है)|

The

चित्र 4: चन्द्रमा का दूसरा हिस्सा

(साभार: By NASA/GSFC/Arizona State University - http://wms.lroc.asu.edu/lroc_browse/view/WAC_GL180 (see also http://photojournal.jpl.nasa.gov/catalog/PIA14021), Public Domain, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=14842928)